पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • डेयरी ने जांचा दूध, 56 में मिले 6 सैंपल सही मिले

डेयरी ने जांचा दूध, 56 में मिले 6 सैंपल सही मिले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|केसरगंज गोलचक्कर में बुधवार को अजमेर डेयरी ने खुले दूध की गुणवत्ता जांच शिविर का आयोजन किया। लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए 56 खुले दूध सैंपल की जांच कराई। इनमें से केवल 6 सेंपल गुणवत्ता के आधार पर खरे निकले। डेयरी के विपणन अधिकारी हिम्मत सिंह राठौड़ ने कैंप में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं से कहा कि जिनका सैंपल निम्न गुणवत्ता का निकला है, वह स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्ण उपयोगी नहीं है। जिस मूल्य पर वे खरीद कर रहे हैं, वह काफी महंगा पड़ रहा है। दूधियों द्वारा औसत 30 प्रतिशत पानी की मिलावट की जा रही है। सहायक प्रबंधक निरंजन माथुर ने बताया कि यह शिविर उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने के लिए है। अगला शिविर 12 फरवरी को दिल्ली गेट कुत्ता शाला के पास सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक होगा। शिविर में लैब सहायक देवराज ने लैप्टो स्कैन मशीन से जांच की। इसमें विभाग के रवि चौधरी, श्वेता व्यास, संजय शर्मा, दिनेश सिंह लेखराज का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...