पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सर्राफा बाजार बंद रहने से अजमेर में 3 करोड़ का कारोबार प्रभावित

सर्राफा बाजार बंद रहने से अजमेर में 3 करोड़ का कारोबार प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार द्वारा सोने-चांदी की 2 लाख रुपए और इससे अधिक की नकद बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में बुधवार को देशभर के सर्राफा व्यापारियों ने व्यवसाय बंद रखे। अजमेर में भी इसका असर रहा। श्री अजमेर सर्राफा संघ तथा श्री स्वर्णकार संघ के बैनरतले व्यापारी जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। व्यापारियों के अनुसार सर्राफा बाजार बंद रहने से शहर में करीब 3 करोड़ का व्यापार प्रभावित रहा।

अजमेर नगर स्वर्णकार संघ अध्यक्ष तुलसी सोनी ने बताया कि इस कानून के लागू होने से पूरा सर्राफा बाजार प्रभावित होगा। इसे वापस लिया जाना चाहिए। सोनी ने बताया कि एक शादी में कम से कम 3 से 6 तोला सोना एक किलो चांदी के जेवर दिए जाते हैं, जो कि आज के भाव से स्वतः ही 2 लाख रुपए की सीमा पार कर जाते हैं। इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए करना चाहिए।

संघ महामंत्री रमेश सोनी ने कहा कि इस कानून को लागू करने से इसका सीधा असर हाथ से काम करने वाले कारीगरों पर होगा। देश में कई ग्रामीण शहरी लोगों के पास पैन कार्ड नहीं हैं। सोने-चांदी की खरीद में उन्हें परेशानी होगी। कालाबाजारी को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार श्री अजमेर सर्राफा संघ के मंत्री सुशील वर्मा ने बताया कि पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में समस्त अजमेर सर्राफा व्यवसाय बंद रहा। संघ अध्यक्ष अशोक बिंदल ने बताया कि बेटी को सोने-चांदी के रूप में गहने आदि देने की परंपरा है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए पार कर जाती है, जो भविष्य में उसके जीवन में कभी भी काम सकता है। इसे देखते हुए इस सीमा को दस लाख रुपए से अधिक बिक्री पर लागू किया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में कन्हैया केशवानी, संजय कोठारी, दिलीप कोठारी, राकेश डीडवानिया, नरेंद्र लूनिया, अशोक शर्मा, श्याम सुंदर सोनी, किशन गोपाल सोनी, बाबूलाल सोनी, सत्यनारायण सोनी, कन्हैयालाल सोनी, गिरधारीलाल, नरेंद्र सोनी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

केंद्र सरकार द्वारा 2 लाख के सोने-चांदी की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन करते सर्राफा व्यवसायी तथा नया बाजार में बंद दुकानें।

खबरें और भी हैं...