पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निर्देश- ऑनलाइन होगी गैस बुकिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|तेल कंपनियोंद्वारा अब उपभोक्ता को रसोई गैस के सिलेंडर ऑन लाइन एसएमएस पर बुकिंग के बाद ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह व्यवस्था पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश के बाद लागू कर दी गई है। जिले के सभी गैस वितरकों को कंपनियों द्वारा इस व्यवस्था की अनिवार्य रूप से पालना के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कंपनियों द्वारा वितरकों को उनके यहां एसएमएस के जरिए ही हुई बुकिंग संख्या के आधार पर ही सप्लाई दी जाएगी। कंपनियों ने वितरकों को निर्देश दिए हैं कि सभी उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नंबर 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से ले लिए जाएं। तय तारीख के बाद आधार कार्ड नंबर उपलब्ध करवाने वाले उपभोक्ताओं को सप्लाई नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...