आरएएस प्री 2013 परीक्षा- आरपीएससी को 130 से अधिक आपत्तियां मिलीं
अजमेर |आरपीएससी कोआरएएस प्री 2013 की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मिलने का क्रम गुरुवार रात को थम गया। आयोग को 130 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। आयोग ने कोर्ट के आदेश पर वेबसाइट पर आंसर की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थी। प्रदेशभर से 130 से अधिक आपत्तियां सबमिट हो चुकी हैं। इन आपत्तियों में से 60 आपत्तियां उन प्रश्नों को लेकर ही हैं, जिन्हें आयोग पहले ही डिलीट कर चुका है। शेष आपत्तियां अन्य प्रश्नों पर मिली हैं। आयोग शुक्रवार को ही विशेषज्ञों का पैनल बुलाएगा और इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग के अाधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो परिणाम संशोधित किया जा सकता है।