सीबीएसई - स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए
अजमेर | सीबीएसईने स्वयंपाठी विद्यार्थियों के परीक्षा प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए। विद्यार्थी वेबसाइट से ये प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई की वर्ष 2016 की कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षाएं मार्च की शुरुआत से होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं में स्वयंपाठी विद्यार्थी के रूप में प्रविष्ट होने वाले छात्र यह प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी की गई है।