पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अभ्यर्थी 14 तक दे सकेंगे आपत्तियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | आरपीएससीने कृृषि अनुसंधान एवं सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए हुई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी गुरुवार को वेबसाइट पर जारी कर दी। अभ्यर्थी 14 फरवरी तक आपत्ति दे सकेंगे। बुधवार को आयोजित कृषि अनुसंधान अधिकारी (एंटोमालॉजी), सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रोनॉमी) तथा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (उद्यानिकी) की उत्तर कुंजी प्रश्न-पत्र वेबसाइट पर जारी की गई है, यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन प्रश्नों अथवा उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो गुरुवार से 14 फरवरी को रात 12 बजे तक आपत्ति ऑनलाइन वेबसाइट पर दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों के लिए पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in/examobjection या लिंक rpsconline.rajasthan.gov.in भी उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...