भारत विरोधी नारों से विहिप में रोष
अजमेर | दिल्लीकी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा सरेआम राष्ट्रविरोधी आैर पाक समर्थित नारे लगाने की घटना से देशभर में विश्व हिंदू परिषद में गहरा रोष व्याप्त है। विहिप ने आरोपी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। विहिप के महामंत्री शशिप्रकाश इंदौरिया ने कहा कि कथित छात्रों द्वारा यह नारे उस समय लगाए गए, जब राष्ट्र के सपूत देशभक्त लांसनायक हनुमनथप्पा दिल्ली में जिंदगी आैर मौत के बीच की जंग लड़ रहे थे। छात्रों के खिलाफ दिल्ली सरकार ने अब तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की, यह विहिप के लिए असहनीय है। कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में आंदोलन होंगे। विहिप के प्रचार एवं प्रसार मंत्री विशाल देव गौड़ ने भी रोष व्यक्त किया।