पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो नेशनल हाइवे पर अब मिलेगा यूरो-4 डीजल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलकंपनियां दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोलियम आउटलेट्स पर अब वाहनों को यूरो-4 स्तर वाला डीजल उपलब्ध कराएगी। इस श्रेणी के डीजल से प्रदूषण कम होता है। दोनों राजमार्ग पर करीब 200 आउटलेट्स हैं।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के राजमार्ग पर स्थित आउटलेट्स से अब यूरो-4 स्तर के डीजल की आपूर्ति देगी। कंपनी स्तर पर लिए गए इस निर्णय पर एक अप्रैल से अमल शुरू हो जाएगा। अजमेर से दो राजमार्ग संख्या 8 तथा 14 गुजरते हैं तथा इन पर आईओसी के 70 तीनों कंपनियों के करीब 200 आउटलेट्स संचालित हो रहे हैं। इन सभी से अब तक यूरो -3 स्तर के डीजल की आपूर्ति वाहनों को की जा रही है।

एकअप्रैल से करेंगे शुरू

^तीनोंतेल कंपनियों द्वारा अब एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 तथा 14 पर संचालित आउटलेट्स पर यूरो-4 स्तर का ही डीजल वाहनों में आपूर्ति देने का निर्णय ले लिया है। इसके उपयोग से प्रदूषण कम होता है।’ -शशिकांतआर्य, प्रबंधक, आईओसी अजमेर डिपो

खबरें और भी हैं...