पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • माशिबो पात्रता प्रमाण पत्र के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन

माशिबो- पात्रता प्रमाण पत्र के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पात्रता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 17 फरवरी तक का एक मौका और दिया है। इसके लिए प्रति छात्र 1500 रुपए शास्ती देनी होगी। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के मुताबिक अन्य बोर्ड से कक्षा 9वीं 11वीं उत्तीर्ण परीक्षार्थी, जिन्होंने इस बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा 2016 के लिए बिना पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त किए परीक्षा आवेदन पत्र भरा है, इनको पात्रता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1500 रुपए शास्ती शुल्क के साथ अंतिम तिथि 17 फरवरी तक बढ़ाई गई है। परीक्षार्थी स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर प्रमाण पत्र बनवाकर परीक्षा-प्रथम के संबंधित विभाग में जमा करा सकते हैं। इसके बाद पात्रता प्रमाण नहीं बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...