पं. दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस मनाया
अजमेर|भारतीय जनतापार्टी शहर जिला अजमेर की ओर से गुरुवार को स्थानीय दिव्यदीप समारोह स्थल पर जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानव दर्शन के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस मनाया गया।
जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। पूर्व राज्यमंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने पं. दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि उपाध्याय नितांत सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। वे पत्रकार होने के साथ चिंतक और लेखक भी थे।
कार्यक्रम में एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, घीसू गढ़वाल, तिलकसिंह रावत, सुलोचना शुक्ला, रविन्द्र जसोरिया, राजेश घाटे, नरपतसिंह, दीपेंद्र ललवानी, रश्मि शर्मा सहित मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, सोहन शर्मा, राजेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्षद दल के भागीरथ जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, प्रकाश मेहरा, मोहन लालवानी, महेंद्र मित्तल, नीरज जैन, अनीश मोयल, कुंदन वैष्णव, राजू साहू, चंद्रेश सांखला, शमशेर रावत, रंजन शर्मा, सलीम भाई, सागर भाई, विजयलक्ष्मी विजय, केके त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। संचालन शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया। जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल ने आभार व्यक्त किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर रोड स्थित कार्यालय पर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जीसीए चौराहा पहुंचकर असहाय व्यक्तियों को फल बांटे गए।