डीएवी कॉलेज में होनहारों को पुरस्कृत किया
अजमेर | डीएवीकॉलेज में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नौशाद खान, मोनिका चौहान, अंकित तिवारी, धनराज शर्मा, आशीष सिंह कटारिया, योगेश मारोठिया को सम्मानित किया गया। इसी तरह विक्रांत रोहलन, पूजा राणा को पुरस्कृत किया गया। एनएसएस में श्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार सीमांत ज्योतियाना, माया बनिष्ठिया और दीपक अग्रवाल को प्राप्त हुआ। चित्रकला में गुलशन कुमार, राष्ट्रीय उज्जैन कला प्रदर्शनी में द्वितीय पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की मोनिका चौहान को मिला। छात्रा निधि तुनवाल को जयपुर कला अकादमी द्वारा पुरस्कार प्राप्त हुआ।