तबीयत बिगड़ी, मालगाड़ी के चालक की मृत्यु
अजमेर | फुलेरासे मदार मालगाड़ी लेकर आए चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह स्टेशन पर बेहोश होकर गिर गया। रेलवे अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार फुलेरा निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश ने रिपोर्ट दी है कि 10 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे वह और चालक नरैना निवासी बशीर मोहम्मद ट्रेन लेकर मदार पहुंचे थे, जहां बशीर मोहम्मद बेहोश होकर गिर गए।