पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी नेताओं को संतुष्ट करने की कवायद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/जोधपुर। प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की टीम का यही चेहरा आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने वाला है। चुनाव तक पूरी कांग्रेस एक जुट होकर काम कर सके, इसलिए, पहले से जंबो टीम को और बढ़ा दिया गया। विस्तार में हाईकमान ने सोश्यल इंजीनियरिंग, बड़े एवं पुराने नेताओं के रिश्तेदारों, पूर्व नेताओं और अब तक जिन्हें कोई जिम्मा नहीं दे रखा था उन नेताओं तक को कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है। ताकि, कहीं कोई नाराजगी की गुंजाइश ही नहीं रहे। पदाधिकारियों में पायलट की छाप साफ दिखाई दी। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव तक यही टीम रहने वाली है। हालांकि, काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। विश्लेषकों के अनुसार पूरी कार्यकारिणी में कहीं भी यह नहीं लगता कि किसी वरिष्ठ नेता को नजरअंदाज किया गया है।

विधानसभा चुनाव हारने वाली पूर्व ओलंपियन कृष्णा पूनिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है। पूर्व जाट राजघराने के तेज तर्रार नेता विश्वेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनका नाम पहले नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में रहा था। अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के नजदीकी टीकाराम जूली को वहां का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जयपुर की महापौर रही ज्योति खंडेलवाल को सीधे ही प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। पूर्व सांसद महेश जोशी और शांति धारीवाल एवं बृज किशोर को कार्यकारिणी में शामिल किया है। अब तक इनके पास कोई जिम्मा नहीं था।

पायलटकी नजदीकी की वजह से पूर्व विधायक खाचरियावास : जयपुरशहर और सीपी जोशी के नजदीकी राजेंद्र यादव को जयपुर ग्रामीण की कमान सौंपी गई है। प्रताप सिंह को आंदोलन के लिए भीड़ जुटाने की काबिलियत के चलते ही मौका दिया गया है। गिरिजा व्यास के भाई गोपाल कृष्ण व्यास शर्मा को उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा दिया है। पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा के पुत्र कुलदीप इंदौरा को सचिव से पदोन्नत कर महासचिव बनाया गया है। सवाई माधोपुर के पूर्व विधायक पुत्र अजहरुद्दीन आजाद को सचिव और पूर्व मंत्री रामकिशोर व्यास के पौत्र रुपेशकांत व्यास को भी महासचिव बनाया है।

ज्योति खंडेलवाल

प्रदेश महासचिव

सत्येंद्र भारद्वाज

प्रदेश महासचिव

विश्वेंद्र सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

रूपेश कांत

प्रदेश महासचिव

>जयपुर शहर : प्रतापसिंह खाचरियावास

>जयपुरग्रामीण : राजेंद्रयादव

>अजमेरग्रामीण : भूपेंद्रसिंह राठौड़

>अजमेरशहर : विजयजैन

>अलवर: टीकारामजूली

>बारां: पानाचंदमेघवाल

>भरतपुर: शेरसिंह सूपा

>बीकानेरग्रामीण : महेंद्रगहलोत

>चित्तौडगढ: मांगीलालधाकड़

>डूंगरपुर: दिनेशखोड़निया

>दौसा: रामजीलालओड

>धौलपुर: अशोकशर्मा

>हनुमानगढ़: केसीविश्नोई

>जालोर: डा.समरजीतसिंह

>करौली: ओमप्रकाश शर्मा, मामू

>कोटाग्रामीण : सरोजमीणा

>नागौर: जाकीरहुसैन

>पाली: चुन्नीलालराजपुरोहित

>श्रीगंगानगर: संतोषसहारण

>उदयपुरशहर : गोपालकृष्णशर्मा

खबरें और भी हैं...