पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिकारी संवेदनशील होकर दें राहत : देवनानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलेके प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अधिकारी समस्या निराकरण के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें।

संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केंद्र में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक में जन समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों की समस्याओं को सुनें, समझें एवं उन्हें राहत प्रदान करें। संसदीय सचिव रावत ने कहा कि अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं काे प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। जिला कलेक्टर डॉ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में आयोजित जिला जनअभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में कई मामलों का निस्तारण किया गया। सतर्कता समिति में लगे मामलों मे से करीब 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अतिक्रमण, अवैध कब्जे, भुगतान सहित अन्य मामलों में परिवादियों को राहत देने के निर्देश दिए गए।
खबरें और भी हैं...