पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • साहित्य सृजन से राष्ट्र अर्चन विषय पर संगोष्ठी कल से

साहित्य सृजन से राष्ट्र अर्चन विषय पर संगोष्ठी कल से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीविभाग, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर एवं संस्कार भारती, अजयमेरू की ओर से अखिल भारतीय साहित्य संगम साहित्य सृजन से राष्ट्र अर्चन पर दो दिवसीय साहित्य संगोष्ठी विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में 13 14 फरवरी को आयोजित होगी। इस दो दिवसीय साहित्य संगम में पूरे देश भर से विभिन्न भाषाओं के लगभग सौ साहित्यकार भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी ठाकुर एवं डाॅ. नवलकिशोर भाभड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्कार भारती, अजयमेरू महानगर के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 13 फरवरी की रात सवा 8 बजे सूचना केेंद्र, अजमेर के सभागार में काव्य निशा का आयोजन होगा। इस अवसर पर डाॅ. बबीता जैन-लुधियाना, राजशेखर-मैसूर, राजेंद्र लक्ष्मीकान्त- महाराष्ट्र, प्रेम शेखर-चेन्नई, कमलेश मौर्य मृदु-सीतापुर, राज बहादुरसिंह राज एवं बांके लाल गौड़-आगरा, देवेंद्र देव-पीलीभीत, योगेंद्र शर्मा एवं नरेंद्र दाधीच-भीलवाड़ा, सतीश आचार्य-बांसवाड़ा, अरुणकांत शर्मा-गुलाबपुरा, मनोज गुर्जर-मावली, उपेंद्र अणु-ऋषभदेव, बाबूलाल बंजारा-बारां से भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...