जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज से
अजमेर | ऑलइंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फैडरेशन के बैनर तले सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू होगी। फैडरेशन से जुड़े नेताओं ने बताया कि इस प्रदर्शन में अजमेर मंडल के रेलवे अस्पताल के कार्मिक भी हिस्सा लेंगे। 26 फरवरी को देश की नर्सेज सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लेकर वेतन आयोग की सिफारिशों में बदलाव की मांग करेंगे। यदि प्रदर्शन के बाद भी सरकार कुछ नहीं करती है तो 15 मार्च से देश भर के नर्सेज अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
येहैं प्रमुख मांगे : फेडरेशनके अजमेर इकाई के सचिव अशोक मौर्य ने बताया कि नर्सेज को न्यूनतम एंट्री पे 5400 लागू होना चाहिए। सातवें वेतन आयोग द्वारा एएनएस और डीएनएस के बीच बना दी गई असमानता को वापस लिया जाए आदि मांगें शामिल हैं।