चेक बाउंस के आरोपी को सजा
अजमेर | चेकबाउंस के दो अलग अलग मामलों में अारोपी गेगल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ऊंटड़ा निवासी कमरूद्दीन को अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में एक-एक साल कैद और साढ़े छह लाख रुपए जुर्माने से दंडित किया है। आरोपी के खिलाफ बालाजी नगर निवासी रामस्वरूप राठी ने वकील कैलाश सिंह के जरिये परिवाद पेश किए थे।