पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीटीआई अभ्यर्थी सीएम से मिलेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पीटीआईसंयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 का मामला अब सीएम वसुंधरा राजे तक पहुंचेगा। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थी 15 फरवरी को जयपुर में सीएम से मिलकर इस मामले में दखल का आग्रह करेंगे। शारीरिक शिक्षक नेताओं की एक बैठक जयपुर में हुई, जिसमें एक 5 सदस्यीय दल नियुक्त किया गया। यह दल पीटीआई भर्ती 2013 के मामले में 15 फरवरी को मुख्यमंत्री, 18 फरवरी को शिक्षा मंत्री, 22 फरवरी को आरपीएससी सचिव/अध्यक्ष, 26 फरवरी को शिक्षा निदेशालय के निदेशक तथा 29 फरवरी को खेल मंत्री से मुलाकात करेगा। दल में बेरोजगार शारीरिक शिक्षक नेता बॉक्सर जुबेर खान, कपिल हरितवाल, डॉ. जोगेंद्र सिंह, राकेश यादव भगवान सिंह नरूका शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...