न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा
अजमेर | मौसममें अब सुबह और रात में सर्दी तथा दोपहर में गर्मी का असर रहने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी रही, लेकिन सुबह की शुरुआत ठंड से हुई। दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। सूर्यास्त के बाद मौसम में सर्दी का असर होने लगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा।