16 नए शिक्षकों का चयन
अजमेर | राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय श्रेणी अध्यापक (मा.शि.वि.) प्रतियोगी परीक्षा-2013 के संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और उर्दू विषयों के संशोधित परिणाम बुधवार को जारी किए गए हैं। ये परिणाम इन विषयों के पूर्व में जारी परिणामों में अपात्र रह गए अभ्यर्थियों के स्थान पर जारी किए गए हैं। तीनों विषयों में कुल 16 नए शिक्षकों का चयन किया गया है। आयोग द्वारा वेबसाइट पर परिणाम के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। परिणाम प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गई है, फिर भी आयोग की सूचना ही अधिकृत मानी जाए। -सं.
आयोग सचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक द्वितीय श्रेणी अध्यापक-संस्कृत (मा.शि.वि.) प्रतियोगी परीक्षा-2013 के पूर्व घोषित परिणाम 13 मई 2015 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के दौरान अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध पूर्व घोषित मुख्य सूची को री-शफल करते हुए तीन नवचयनित अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में प्रतिस्थापित किया जाता है। परिणाम रोल नंबर के क्रमानुसार प्रकाशित किया जा रहा है और प्रत्येक रोल नंबर के सम्मुख कोष्ठक में अभ्यर्थी का योग्यता क्रम दर्शाया गया है।
208684(250) 770156(247) 841965 (248)
सामाजिकविज्ञान : सामाजिकविज्ञान विषय का पूर्व में परिणाम 13 मई 2015 को ही जारी किया गया था। अब इस परिणाम को री-शफल कर 6 नए अभ्यर्थियों को प्रतिस्थापित किया गया है।
241865 (228) 437957 (689) 502902 (700) 510359 (688)
उर्दू: उर्दूविषय का परिणाम 22 अप्रैल 2015 को घोषित किया गया था। इस परिणाम को री-शफल किया गया है और 7 अभ्यर्थियों को प्रतिस्थापित किया गया है।
324014 (261) 324035 (393) 426567 (263) 706970(388) 713603 (260) 713697 (372) 845019 (262) 744485 (629) 767193 (687).