पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल

अजमेर|रामगंज थानाइलाका स्थित अजमेर डेयरी के निकट रेलवे फाटक से बाइक पर सवार होकर रहे एक युवक को बजरी से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक चालक अर्जुन लाल सेठी कॉलोनी निवासी सज्जन कुमार घायल हो गया, जिसे परिजन ने उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार सुबह घायल के परिजन रामगंज थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवक सज्जन कुमार के भतीजे सुगन सिंह ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वे लोग रामगंज थाने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना कारित करने का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

बैंकका सायरन बजने से हड़कंप

अजमेर|एडीए परिसरमें देना बैंक की शाखा का सायरन बुधवार सुबह नौ बजे अचानक बज उठा। सायरन बजने का कारण सफाई कर्मी द्वारा मशीन पर गलती से हाथ लगना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एडीए परिसर में संचालित देना बैंक की शाखा में खतरे का सायरन बुधवार सुबह 9 बजे लगातार बजता रहा था, सायरन बजने से एडीए परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एडीए पुलिस विंग का सिपाही सुनील कुमार भी वहां पहुंचा, जिसने बैंक में जाकर देखा तो वहां सफाई कर्मी सफाई कर रहा था, सफाईकर्मी भी घबराया हुआ था, ऐसे में पुलिसकर्मी ने बैंक शाखा के मैनेजर को मामले की जानकारी दी। बैंक मैनेजर ने उन्हें मशीन का कोड नंबर बताकर सायरन को बंद करने की हिदायत दी। जिसके बाद सिपाही सुनील ने कोड का इस्तेमाल कर सायरन को बंद किया।

आरएससीआईटीमहिला बैच का शुभारंभ

अजमेर|भगवानगंज स्थितमेगा कॉम एकेडमी पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी महिला बैच का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद जेके शर्मा एवं विभाग के सीडीपीओ अधिकारी अलका शर्मा मौजूद थी। एकेडमी निदेशक मनीष मिश्र ने बताया कि महला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के प्रयासों से इस वित्त वर्ष में बालिकाओं के लिए यह दूसरा निशुल्क बैच शुरू हुआ है।

खबरें और भी हैं...