वसंतोत्सव शोभायात्रा कल
अजमेर| नामदेवसमाज बंधु एवं नामदेव समाज के घटक दल टांक दर्जी, छीपा, रोहिल्ला आदि संगठनों की संस्थाओं की ओर से 12 फरवरी को वसंतोत्सव पर्व पर भगवान लक्ष्मी नारायण, श्री कल्याण एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे।
यहरहेगा मार्ग : मंत्रीसुनील कुमार मेड़तवाल ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा सुबह 10 बजे उतार घसेटी स्थित श्री लक्ष्मीकांत भगवान मंदिर से शुरू होकर घसेटी बाजार, नला बाजार, खजाना गली, नया बाजार, नसियां होकर फव्वारा सर्किल स्थित श्री कल्याण भगवान मंदिर पहुंचेगी। विश्राम के बाद शोभायात्रा नसियां, आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, गांधी भवन, मदार गेट, घी मंडी, मूंदड़ी मोहल्ला होकर उतार घसेटी स्थित निज मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। भगवान लक्ष्मी नारायण और श्री नामदेव महाराज की शोभायात्रा की आरती के बाद भोजन प्रसादी होगी। शाम 4 बजे तोपदड़ा स्थित संत नामदेव भवन में वसंतोत्सव कार्यक्रम होगा।