हिमस्खलन में दबे सैनिकों के लिए किया शांति यज्ञ
सियाचिनक्षेत्र में हिमस्खलन में बर्फ के नीचे से दबने से शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से महावीर सर्किल स्थित बाल भैरव मंदिर पर शांति यज्ञ किया गया। इस दुर्घटना में घायल सैनिक के लिए किया शक्ति यज्ञ भी किया गया।
प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल बंजारा ने बताया कि इस दुर्घटना से देश को बड़ी क्षति हुई है। वे हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात डटे रहते हैं। बर्फबारी में शहीद जांबाज सैनिकों के लिए सभी को दुख है। इस अवसर पर तीर्थ विजारिया, मुकेश बींजरावत, नृसिंह, राजेश पंवार, कुलदीप मलिक, असलम घोसी, पवन सेन, अजय भांड, ज्ञानचंद, पिंटू, जानू, लाल, राजेश, देवीलाल, धर्मराज यादव, प्रमोद, भागचंद, नीरज, लक्ष्मण, नारायण, त्रिलोक शर्मा, हेमंत शर्मा, राजकुमार यादव, विजय कुमार, किशन सिंह सहित मौजूद थे। हवन संन्यास आश्रम के पंडित दिनेश यादव ने संपन्न कराया।