वार्षिकोत्सव में दी रंगारंग प्रस्तुति
अजमेर| लोहाखानस्थित महाराज पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि मेयर धर्मेंद्र गहलोत, विशिष्ट अतिथि पार्षद शक्ति सिंह गौड़ राजेंद्र राठौड़ के सानिध्य में आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। स्कूल डायरेक्टर अरविंद मालाकर ने आभार व्यक्त किया। अतिरिक्त डायरेक्टर वर्षा मालाकर ने पुरस्कार वितरित किया प्रिंसिपल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।