पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • नाले से किसानों की आवाजाही के रास्ते का एडीए अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

नाले से किसानों की आवाजाही के रास्ते का एडीए अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| खानपुराके किसानों द्वारा खेतों तथा मकानों तक आवाजाही के लिए उपयोग में लिए जा रहे सेदरिया से परबतपुरा होकर गुजर रहे बरसाती नाले के रास्ते का अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। नाले के इस रास्ते पर अतिक्रमण होने की शिकायत थी।

एडीए अध्यक्ष हेड़ा दोपहर में एडीए के तहसीलदार अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ परबतपुरा सीमा से सटे इन नाले पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण कर बनाए गए रास्ते का निरीक्षण किया तथा किसानों से बातचीत की। किसानों का कहना था कि नाले में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। उनके खेत रिहायशी मकान नाले के पार है, वहां तक आने-जाने के लिए कच्चा रास्ता है उसी से वे आते-जाते हैं। इस पांच सौ बीघा जमीन में शुरू से ही आवाजाही इसी रास्ते से होती रही है। इसके अलावा इस कच्चे रास्ते का उपयोग वहां स्थित श्मशान तक पहुंचने के लिए अर्जुन लाल सेठी आवासीय कॉलोनी के निवासियों द्वारा किया जाता रहा है। हेड़ा ने कच्चे रास्ते गुजरने पर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने किसानों से कहा कि कच्चे रास्ते को पक्के में तब्दील नहीं करें।

खबरें और भी हैं...