छात्रों ने जानी बैंक आॅफ बड़ौदा की कार्यप्रणाली
अजमेर| दाहरसेनस्मारक के पास हरिभाऊ उपाध्याय (विस्तार) नगर स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अजमेर की ओर से संचालित एवं प्रायोजक बैंक आॅफ बड़ौदा में गुरुवार को संस्थान की कार्यप्रणाली को जानने के लिए भारतीय सेना के माध्यम से कश्मीर क्षेत्र के कुपवाड़ा क्षेत्र के 24 छात्रों को भ्रमण कराया गया। संस्थान निदेशक सीमा खन्ना ने भारतीय सेना के कैप्टन एवं छात्रों का स्वागत किया।