पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्व प्रजापति समाज संगठन समन्वय मंडल गठित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| कचहरीरोड स्थित रेलवे बिसिट में गुरुवार को अखिल भारतीय श्रीयादे प्रजापति समाज की ओर से महाराजा दक्ष प्रजापति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें समाज के सभी धडों, संगठन संस्थाओं के सभी सदस्यों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से देशभर के समाज प्रतिनिधियों ने आम सहमति जाहिर करते हुए सर्व प्रजापति समाज संगठन समन्वय मंडल का गठन किया। सर्व सहमति से इंदौर के हरिलाल कश्यप को मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति को विश्वभर में समाज का प्रतीक स्वीकार करने के बारे में तर्क पेश किए। नीमच के डाॅ. ईश्वर लाल प्रजापति की ओर से रचित दक्ष प्रजापति पर किताब का विमोचन राष्ट्रीय संत सीता बहन और समाज प्रतिनिधियों ने किया। इस मौके पर सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष श्याम प्रजापति ने समाज के लोगों से शुक्रवार को आयोजित विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। समाज का उत्साह बढ़ाते हुए साध्वी सीता बहन ने कहा कि कार्यक्रम में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

खबरें और भी हैं...