ब्राइट स्टार चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न
अजमेर| विज्ञाननगर स्थित ब्राइट स्टार चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल का गुरुवार को 25वां वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि दर्शना शर्मा, विद्यालय सचिव ओपी गुप्ता, प्रशासक अर्चना, सदस्य दिनेश कुमार ज्ञान गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लक्ष्य थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने लघु नाटिकाओं के माध्यम से समाज में कुरीतियों बुराइयों को उजागर कर समझाने का प्रयास किया। प्राइमरी के बच्चों ने डांस झांकियां प्रस्तुत की। प्रशासक अर्चना ने विद्यालय गतिविधियों से अवगत कराया। बच्चों को सहशैक्षिक गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। संचालन कुसुम रावत ने किया।