विधि विद्यार्थियों ने की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग
अजमेर| राजकीयविधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुवार को एमडीएस यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक डॉ. जगराम मीणा को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने छात्रहित में परीक्षा तिथि 5 मई करने के लिए आश्वस्त किया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रीति चौहान ने बताया कि राजकीय विधि महाविद्यालय की अस्थाई मान्यता देरी से मिलने के कारण महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया दिसंबर माह से प्रारंभ की गई थी। इस कारण कक्षाएं नियमित रूप से देरी से शुरू हुईं आैर कोर्स पूर्ण नहीं हो सका।