पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेना भर्ती के लिए आए 30 हजार आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरमें 19 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए 30 हजार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। भर्ती की तैयारियां जारी हैं।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर 19 से 28 फरवरी तक प्रदेश के आठ जिलों अजमेर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। प्रवेश-पत्र 10 से 12 फरवरी तक इंटरनेट पर उपलब्ध होगा। रैली ग्राउंड में प्रवेश केवल ऑनलाइन आवेदन द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र के आधार पर होगा। सभी अभ्यर्थियों को जारी प्रवेश पत्र की दो प्रतिलिपियां साथ लेकर आना होगा। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन प्रवेश पत्र को मोड़ें, गंदा करें, क्योंकि प्रवेश पत्र का सत्यापन बारकोडिंग मशीन द्वारा किया जाएगा।

रैली के तहत 19 फरवरी को भीलवाड़ा एवं राजसमंद जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी तरह 20 फरवरी को अजमेर जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इस दिन तारीख एडमिट कार्ड मुताबिक, तहसील किशनगढ़, रूपनगढ़, अरांई, टांटोटी, भिनाय, सरवाड़ एवं केकड़ी के अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। इसी प्रकार 21 फरवरी रविवार को अजमेर की तारीख एडमिट कार्ड मुताबिक, तहसील अजमेर, पुष्कर, पीसांगन, नसीराबाद, ब्यावर, मसूदा, विजयनगर, एवं टॉडगढ़ के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह 22 फरवरी को बूंदी एवं झालावाड़ जिले के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। अगले दिन 23 फरवरी को बारां, कोटा और चितौडग़ढ़ जिलों सहित बाहरी अनुमति प्राप्त अभ्यर्थी सेना सुरक्षा कोर (डीएससी) के लिए भूतपूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे। 24 फरवरी को सैनिक ट्रेंड्स मैन एप्टीट्यूट टेस्ट, 25 फरवरी को प्रवेश पत्र वितरण अजमेर में एवं 28 फरवरी रविवार को सामान्य प्रवेश परीक्षा जोधपुर में होगी।

अभ्यर्थियों को यह लाना होगा

सेनाभर्ती कार्यालय के अनुसार मैदान में प्रवेश करने से पूर्व अभ्यर्थियों के पास शिक्षा प्रमाण पत्र और अंक तालिका की तीन-तीन छाया प्रतियां, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र फोटो सहित तीन-तीन प्रतियां, चरित्र प्रमाण पत्र तीन-तीन छाया प्रतियां, अविवाहित प्रमाण पत्र 21 साल से कम उम्र वालों के लिए तीन-तीन छाया प्रतियां, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट सिर्फ सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, शहीद सैनिक एवं विधवाओं के आश्रितों के लिए, एनसीसी प्रमाण पत्र यदि है तो तीन-तीन छाया प्रतियां, खेल प्रमाण पत्र यदि है तो तीन-तीन छाया प्रतियां, फोटो की 10 प्रतियां रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो सफेद कमीज में जिसमें दोनों कान साफ नजर आएं, सहमति पत्र सिर्फ साढ़े 17 से 18 वर्ष के बीच आयु के उम्मीदवारों के लिए, ऑनलाइन आवेदन द्वारा जारी किया प्रवेश पत्र साथ में लेकर आएं।

सेना भर्ती को लेकर कायड़ विश्राम स्थली में चल रही तैयारियां।

खबरें और भी हैं...