गेंडे की सींग की तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार
अजमेर| वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत बुधवार को जीआरपी ने एक युवक को गेंडे की सींग के साथ जयपुर में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उसके बयान के आधार पर इस कारोबार में लिप्त गिरोह के सदस्य को भी जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमेर जीआरपी अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि अभियुक्त शंकर साव पुत्र रामचंद निवासी औरंगाबाद बिहार को गेंडे के सींग के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे रिमांड पर लिया गया है। उससे अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि अनुराग तिवारी की हिमालया एक्सपोर्ट कंपनी, जो एंटीक फर्नीचर का कार्य करती है, उसके लिए वह वन्य जीव के अंगों की तस्करी करता है। उक्त कंपनी के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, आदर्श नगर जयपुर, जवाहर नगर में ऑफिस गोदाम आवासीय भवन हैं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।