सुबह और रात में ही रही सर्दी
अजमेर| मौसममें सर्दी का असर सुबह और रात में ही रहा। दोपहर में खिली धूप ने शहरवासियों को विचलित किए रखा। सुबह से ही सर्दी का जोर रहा, मगर धूप खिलने के बाद यह कम हो गया। सूर्यास्त के बाद वापस मौसम में ठंड का असर होने लगा। लोगों ने गर्म पकड़े पहनकर अपना बचाव किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।