15 मार्च तक खुले में शौच मुक्त करने के निर्देश
अजमेर|स्वच्छ भारतमिशन अभियान को गति देने के लिए जिले की सभी पंचायत समितियों की न्यूनतम प्रगति वाली पांच-पांच ग्राम पंचायतों का चयन करते हुए जिला कलेक्टर डाॅ. आरुषि मलिक ने 15 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों को गंभीरता से लेते हुए खुले में शौच मुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सरवाड़ पंचायत समिति की रामपाली ग्राम पंचायत एवं पीसांगन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डोडियाना के सचिव एवं प्रभारी अधिकारी अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इनग्राम पंचायतों के लिए लक्ष्य तय : भिनायपंचायत समिति की कैरोट, कुम्हारियां, लामगरा, नागौला पाड़लिया में 2267 शौचालय, सरवाड़ पंस की भगवानपुरा, हरपुरा, रामपाली, बिड़ला एवं सातोलाव ग्राप. में 2185 शौचालय, पीसांगन पंस की हटूंडी, डुमाड़ा, डोडियाना,लीड़ी एवं राजगढ़ ग्राम पंचायतों में 2733 शौचालय एवं जवाजा पंचायत समिति बड़कोचरा, ब्यावर खास, दुर्गावास, गोहाना एवं सुरड़िया ग्राम पंचायतों में 2827 शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य बैठक में उपस्थित प्रभारी अधिकारियों को 15 मार्च तक कराने के दिए।