महाना छठी 16 को
अजमेर| हजरतख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी 16 फरवरी को मनाई जाएगी। बुधवार को हिजरी संवत के जमादिल उला महीने का चांद मानने पर यह निर्णय किया गया। हिजरी संवत के रबी उल आखिर महीने की 30 तारीख होने के कारण बुधवार को चांद मान लिया गया। इस हिसाब से अब जमादिल उला महीने की पहली तारीख गुरुवार को है। आगामी मंगलवार को 6 तारीख आएगी। इसी दिन गरीब नवाज की महाना छठी होगी।