अब एनडब्ल्यूआरईयू करवा रहा है रेल कर्मचारियों की वोटिंग
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर| अजमेर
आॅलइंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के आह्वान पर भारतीय रेल में 11 अप्रैल 2016 से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल काे लेकर कर्मचारियों की राय जाने के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से गुरुवार को मतदान करवाने की शुरुआत की गई है। मतदान शुक्रवार काे भी होगा। यूनियन में मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि इसी क्रम में एनडबल्यूआरईयू द्वारा संपूर्ण जोन के प्रत्येक मंडल एवं कारखानों में रेल कर्मचारियों से हड़ताल मत लिए जा रहे हैं। अजमेर मंडल पर, अजमेर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रेलवे स्टेशन, रेलवे हॉस्पिटल, सवारी माल आगार अजमेर, जनरल स्टोर, एसएसई(कार्य) उत्तर कार्यालय, लेखा कार्यालय पर एवं अजमेर के तीनों लोको, कैरिज विद्युत कारखानों पर बूथ लगाकर मतदान कराया जा रहा है। इसी प्रकार अजमेर मंडल की अन्य शाखाओं आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, उदयपुर, राणा प्रताप नगर, मावली एवं डूंगरपुर में भी बूथ लगाकर एवं मोबाइल मत पेटियों के माध्यम से हड़ताल मत लिए जा रहे हैं। सुबह से ही रेल कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में उत्साह दिखाते हुए लंबी-लंबी लाइनों में लगकर सरकार के अड़ियल एवं कर्मचारी विरोधी रवैये पर अपना गुस्सा हड़ताल के पक्ष में मतदान करके दिखाया। हड़ताल मत के प्रति महिला कर्मचारियों का जोश भी चरम पर रहा। महिलाओं ने झंडे के साथ बूथ पर आकर उत्साह के साथ अपने मत का उपयोग किया।
डीआरएम आॅफिस में मतदान करते कर्मचारी।