विद्यालय को माइक सिस्टम भेंट
अजमेर| दिगंबरजैन महिला महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर द्वारा सरावगी मोहल्ला स्थित भाग्य मातेश्वरी स्कूल को माइक सिस्टम भेंट किया गया। युवा संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि इस विद्यालय में सभी धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए यह सुविधा बाजार में पैसा खर्च करके प्राप्त की जाती थी। विद्यालय प्रशासन की मांग पर यह सुविधा प्रदान की गई। साथ ही 14 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल जूते सभी को मोजे वितरित किए गए। 140 विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री में उत्तर पुस्तिकाएं, शॉर्पनर, पेन, पेंसिल, रबर आदि और टॉफी, बिस्कुट के पैकेट फल वितरित किए।