सात सौ नर्सिंग कर्मियों को करवाया ज्वाइन
अजमेर | चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग ने द्वितीय श्रेणी नर्सिंग कर्मियों की सूची जारी कर दी है। गुरुवार को स्वास्थ्य संकुल में ज्वाइन करने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से दफ्तर में द्वितीय श्रेणी चयनित नर्सिंग कर्मियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को सीएमएचओ ऑफिस रिपोर्टिंग करनी थी। एक साथ नर्सिंगकर्मियों के अाने से यहां पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। लाइन बनाने के बजाए सभी एक साथ ज्वाइन करने की होड़ में लगे रहे।
दोपहर बाद अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी और डीपीएम एसके सिंह ने तीन कक्षों में ज्वाइन करवाने की व्यवस्था की।