पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • शादी के बाद लौट रही बारात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

शादी के बाद लौट रही बारात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़तासिटी से शादी के बाद लौट रही बारात का वाहन गुढ़ा जगमालोता के निकट ओवरटेक की कोशिश में पिकअप जीप से टकरा गया। हादसे में दूल्हे के जीजा और दोस्त की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बारात खादिम होटल के सामने रहने वाले गोपाल जेदिया के बेटे की थी। शुक्रवार को जेदिया के दूसरे बेटे की बारात अजमेर में ही जाने वाली है। हादसे से जेदिया परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में शादी की रौनक पर मातम छा गया। घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नगर निगम वार्ड संख्या 19 के पार्षद भवानी जेदिया भी शामिल हैं। मेयर धर्मेंद्र गहलोत पार्षदों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार अजमेर क्लब के निकट खादिम होटल के सामने रहने वाले गोपाल जेदिया के पुत्र की बारात मेड़ता सिटी गई थी। शादी के बाद गुरुवार को बारात वापस लौट रही थी। दूल्हा-दुल्हन अन्य बाराती बस अन्य वाहनों में लौट रहे थे। बस एक अन्य वाहन तो शाम को जेदिया के घर पहुंच गए, लेकिन एक स्कॉर्पियो कार पीछे रह गई थी। यह कार गुढ़ा जगमालोता के निकट एक पिकअप जीप से टकरा गई। हादसे में जेदिया के जवांई कोटा निवासी अनिल पंवार दूल्हे के दोस्त शेखर की मौत हो गई, जबकि पार्षद भवानी जेदिया और दो अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरेबेटे की शादी में मातम का माहौल

गोपालजेदिया के एक अन्य पुत्र की बारात शुक्रवार को अजमेर में ही अशोक टांक के घर जाने वाली है। गुरुवार को हादसे से जेदिया परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। समाज के लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। शादी में शरीक लोग शोकमग्न हो गए।

घायल से कुशलक्षेम पूछते मेयर धर्मेंद्र गहलोत।

दुुर्घटना में घायल।

अजमेर. नागौर जिले के गुढ़ा जगमालोता में गुरुवार को हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...