पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूलों पर सरकार रखेगी ऑनलाइन नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | प्रदेशके सभी सरकारी स्कूलों पर सरकार की ऑनलाइन नजर रहेगी। विद्यार्थियों सहित शिक्षकों एवं पाठ्यक्रम तक की जानकारी सरकार को एक क्लिक करते ही उपलब्ध हो जाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को जयपुर में शिक्षा विभाग के तीन नए पोर्टल शाला दर्शन, शाला दर्पण एवं ई-ज्ञान लांच करेंगे। देवनानी ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन, उनका नाम पता, स्वीकृत पद, रिक्त पद एवं पदस्थापित शिक्षकों सहित विद्यालय से जुड़ी अन्य जानकारियां इन वेब पोर्टल पर सरकार के पास ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी।

खबरें और भी हैं...