पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी कृषि अनुसंधान अधिकारी बॉटनी की परीक्षा

59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी कृषि अनुसंधान अधिकारी बॉटनी की परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को कृषि अनुसंधान अधिकारी बॉटनी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी एंटोमालॉजी संवीक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। सहायक अनुसंधान अधिकारी पद के लिए हुई परीक्षा में 59 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। परीक्षा नियंत्रक संगीता जैन के मुताबिक आयोग द्वारा गुरुवार को कृषि विभाग के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर ऑनलाइन (कम्प्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट) पद्धति से आयोजित की गई। पहली पारी में सुबह 10 से 12 बजे तक कृषि अनुसंधान अधिकारी बॉटनी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 407 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 210अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 197 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 51.60 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। इधर, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी एंटोमालॉजी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 593 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इनमें से 355 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 238 अनुपस्थित रहे। कुल 59.87 प्रतिशत उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं...