प्रदेश में मॉडल टीटी कॉलेज बनेगा अजमेर का संस्थान
राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान का शिक्षा राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
एजुकेशनरिपोर्टर|अजमेर
जिलेके प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिक्षा में शोध और शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण में परिवर्तन की आवश्यकता है। हम पुराने निर्धारित तरीकों पर चलने के बजाय शोध को स्थानीय संदर्भ और विषयों पर केंद्रित करें। शिक्षक भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सीखे गए नवाचार अपने विद्यालय में लागू करें। उन्होंने कहा कि शिक्षण के नवाचारों में अजमेर का राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान पूरे प्रदेश में माॅडल टीटी काॅलेज बनेगा।
शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने शनिवार को जयपुर रोड स्थित राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान का निरीक्षण किया तथा कार्य प्रणाली में सुधार से संबंधित बैठक ली। बैठक में देवनानी ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एक ऐसी कड़ी है जो आगे जाकर समाज को शिक्षक उपलब्ध कराते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़ी शोध वर्तमान भारतीय समाज, परिवेश, समाज की मान्यताओं, शिक्षा में सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं, उनके परिणाम, विद्यार्थी की आवश्यकताओं, उसके परिणाम आदि पर आधारित होनी चाहिए।
उन्होंने परिसर में स्थित छात्रा छात्रा हॉस्टल, सेमिनार हॉस्टल भवनों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान की वेबसाइट एवं विवेकानंद भवन का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर प्राचार्य जेसी पालीवाल, अवधेश तिवारी एवं शकुंतला बाघमार सहित अन्य शिक्षक अधिकारी उपस्थित थे।