धमकी देकर दुराचार, मुकदमा दर्ज
अजमेर|युवती कोजान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता ने अदालत में इस्तगासा दायर कर हुमायूं नगर जाकिर हुसैन कॉलोनी मेरठ उत्तरप्रदेश निवासी गरीब नवाज पुत्र रब नवाज यामीन पर आरोप लगाया है कि जुलाई 2014 में नवाज ने उसे धमकाया और जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए।
पॉवरहाउस से बाइक चोरी
अजमेर| हाथीभाटासिटी पॉवर हाउस से शुक्रवार को वाहन चोर बाइक लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार लाडपुरा गांव निवासी विजय सिंह रावत हाथीभाटा स्थित सिटी पॉवर हाउस में कर्मचारी है। उसने रोजाना की तरह अपनी बाइक को पॉवर हाउस परिसर में स्टैण्ड पर खड़ी किया था। शाम को जब वह घर जाने के लिए बाहर निकला तो उसकी बाइक नदारद थी।
किशोरीने लगाया दुराचार का आरोप
अजमेर| ॉयसागररोड इलाके में किशोरी को अगवा कर दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेशों पर मुम्बई निवासी प्रतीक पंचौली पुत्र डालचंद, डालचंद पुत्र कपूरचंद, दीपमाला पुत्री डालचंद, मनीष पुत्र खेमराज शर्मा तथा बडबुंजा घाटी उदयपुर निवासी मयूर पुत्र जयंती लाल के खिलाफ अपहरण एवं बंधक बनाकर दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप पत्र में पीडि़ता के वकील ने आरोप लगाया है कि एक अक्टूबर 2015 को आरोपियों ने किशोरी का अपहरण किया तथा बंधक बनाकर गत 24 जनवरी तक दुराचार का शिकार बनाया। उक्त मामले में पीड़ित किशोरी का मेडिकल मुआयना भी कराया जाएगा।
जुएकी फड़ पर दबिश, छह गिरफ्तार
अजमेर| दरगाहथाना क्षेत्र स्थित हुसैनी कॉलोनी में दरगाह सीओ दिलीप कुमार सैनी के निर्देश के तहत दरगाह थाना पुलिस ने दबिश देकर छह युवकों को छक्के दाने से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 हजार पांच सौ रुपए भी बरामद किए। कार्यवाहक एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध जुआ सट्टा कारोबारियों पर लगाम लगाने के अभियान के तहत थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस दल ने दबिश देकर हुसैनी कॉलोनी सिलावट मोहल्ला दरगाह अजमेर में छक्के दाने से जुआ खेलते शेख अलाउदीन , अशफाक, सैयद तारीक नुरी , सैयद इकबाल ,जमीलुदीन एवं अकरम कुरैशी को गिरफ्तार किया।
सड़कहादसे में एक की मौत
अजमेर|गेगल थानाइलाके में हुए सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बोहरा कॉलोनी, ब्यावर निवासी महेंद्र सोनी पुत्र श्रीकिशन सोनी (43) शुक्रवार को किशनगढ़ अपने रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए आया था, जहां रात को लौटते समय रीको एरिया, गेगल में इंडिका कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शनिवार को बोहरा कॉलोनी, ब्यावर निवासी महेंद्र सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने जेएलएन अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
वेलेंटाइनडे पर पुलिस रहेगी मुस्तैद
अजमेर|विश्व हिंदूपरिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से वेलेंटाइन-डे का विरोध की आशंका के तहत पुलिस प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस विरोध के नाम पर कानून शांति व्यवस्था के उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। शनिवार शाम को वेलेंटाइन-डे के कार्डों की होली जलाई गई और वेलेंटाइन का पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया ने बताया कि वेलेंटाइन-डे का विश्व हिंदू परिषद हमेशा से विरोध करती रही है। इंदौरिया ने कहा कि देश के युवा भारतीय संस्कृति के त्यौहार मनाएं। विदेशी संस्कृति को महत्व नहीं दें। एडिशनल एसपी अवनीश कुमार ने सभी अधिकारियों से शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।