पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • देहात कांग्रेस अध्यक्ष ने की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

देहात कांग्रेस अध्यक्ष ने की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|नवनियुक्त देहातजिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अजमेर में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से अभियान की शुरुआत की जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर जिले में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ काम शुरू करेगी। देहात कांग्रेस अध्यक्ष ने आज सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया से उनके निवास पर मुलाकात की। सिनोदिया ने राठौड़ का स्वागत कर माला पहनाई। राठौड़ ने आज नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर से भी मुलाकात की। देहात अध्यक्ष ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व मंत्री ललित भाटी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल आदि से भी मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...