महिला की संदिग्ध मौत
अजमेर|अलवर गेटथाना इलाका स्थित बिहारी गंज निवासी हेमलता शर्मा प|ी स्व. विनोद शर्मा की शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के परिजन ने बताया कि हेमलता के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी, जिसके बाद से हेमलता डिप्रेशन में जीवन बिता रही थी। मृतका के परिजन ने अलवर गेट थाना पुलिस ने हेमलता की मौत को प्राकृतिक मौत बताकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को हेमलता के शव को पोस्टमार्टम किए बिना परिजन के सुपुर्द कर दिया।
तबीयतबिगड़ने के बाद मौत : रामगंजथाना इलाके में रहने वाले बनवारी पुत्र नानकसिंह की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पड़ोसी रोहित ने बताया कि रात को बनवारी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर वह उसे उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल लेकर गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दहेजनहीं लाने पर दिए जख्म
अजमेर|केसरगंज स्थितचांदबावड़ी इलाके में रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर शुक्रवार को पीट दिया। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 24 में हनुमान मंदिर के निकट चांदबावड़ी, केसरगंज निवासी वंदना शर्मा शुक्रवार को लहूलुहान हालत में थाने पहुंची थी। वंदना का कहना था कि उसका पति अनिल शर्मा, दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ आए दिन मारपीेट करता है।