बीएसएनएल - 4 रुपए में 20 एमबी डाटा का ऑफर
अजमेर| भारतसंचार निगम लिमिटेड ने वेलेंटाइन-डे पर युवाओं के लिए एक दिन के लिए खास यूथ ऑफर निकाला है। यूथ स्पेशल नामक इस ऑफर में एसटीवी में सिर्फ 4 रुपए में 20 एमबी का डाटा मिलेगा। इसकी वेलिडिटी एक दिन की रहेगी। इसके अलावा शनिवार से 70 रुपए से अधिक के एसटीवी पर 10 फीसदी अतिरिक्त डाटा का प्लान भी शुरू होगा यह ऑफर 20 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।