पंजीयन एवं मुद्रांक- 29 तक कर जमा कराने पर ब्याज-पैनल्टी माफ
अजमेर| पंजीयनएवं मुद्रांक विभाग 29 फरवरी तक मुद्रांक कर जमा कराने पर ब्याज-पैनल्टी माफ करेगा। वहीं 1 से 31 मार्च तक 75 फीसदी छूट मिलेगी। उप महानिरीक्षक मघा राम चौधरी ने बताया कि मुद्रांक कलेक्टर के कोर्ट में दर्ज-विचाराधीन 407 केस में 3576.5 लाख रुपए रेफरेंस अनुसार मूल देय कर जमा कराने पर भी ऐसे ही छूट मिलेगी।