पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतिरिक्त सचिव ने किया निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|भारत सरकारके दूरसंचार विभाग के अतिरिक्त सचिव एन.सिवासेलम ने शनिवार को अजमेर जिले का दौरा किया और एनओएफएन के कार्य की समीक्षा की। सिवासेलम ने शनिवार को तिलोनियां ग्रामपंचायत का निरीक्षण किया और वहां चल रहे एनओएफएन के कार्यों पर संतोष जताया। यहां से वे पुष्कर के निकट स्थित गनाहेड़ा ग्राम पंचायत गए। रविवार को सिवासेलम अरांई दादिया ग्राम पंचायत का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में उनके साथ बीएसएनएल के राजस्थान दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक रजनीश कुमार मिश्र, बीबीएनएल के सीएमडी ताराचंद, बीबीएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजय कुमार सुरेंद्रा, बीएसएनएल अजमेर के महाप्रबंधक एनएल मीना बीएसएनएल तथा बीबीएनएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...