पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • टैंकर से भिड़ी पटवारी परीक्षार्थियों की कार, 4 घायल

टैंकर से भिड़ी पटवारी परीक्षार्थियों की कार, 4 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी घायल अजमेर निवासी, एक की हालत गंभीर, टैंकर जब्त, चालक गिरफ्तार

भास्करसंवाददाता|बनेड़ा

भीलवाड़ामार्ग पर मानपुरा मोड़ पर शनिवार को ट्रक कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पटवारी परीक्षा देने रहे 4 परीक्षार्थी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने से भीलवाड़ा रेफर किया गया। ये सभी अजमेर जिले के रहने वाले हैं जो भीलवाड़ा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार मानपुरा मोड़ पर सामने से आते टैंकर से टकरा गई। सराधना निवासी अमित कुमार (25) पुत्र विनोद वर्मा, राजेंद्र (23) पुत्र रघुनाथ सिंह मंडरावलिया, कुलदीप (24) पुत्र सांवरमल चौधरी तथा मकरेड़ा थाना मांगलियावास निवासी रमेश (26) पुत्र गोपाल का पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। अमित को भीलवाड़ा रेफर किया गया गया है। इन्होंने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी को शाहपुरा छोड़ते हुए भीलवाड़ा जा रहे थे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...