अधेड़ ने छत से लगाई छलांग, हालत नाजुक
अजमेर|लोहाखान नईबस्ती में किराए के मकान में रहने वाले एक अधेड़ ने शनिवार सुबह मकान की छत से छलांग लगा दी, उसे गंभीर रूप से घायल हालत में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भर्ती कराया गया। उसकी की हालत नाजुक बनी हुई है। नई बस्ती, लोहाखान निवासी किरण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मकान की छत से किसी के गिरने की आवाज आई तो वह दौड़कर बाहर निकला और जिस तरफ से आवाज आई थी, वहां पहुंचा तो उसका किराएदार गुड्डू जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए, जिनकी सहायता से उसने गुड्डू को तुरंत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया।