पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकानदार भिड़े, थाने में किया राजीनामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राहकी तोड़ने को लेकर विवाद का मामला

क्राइमरिपोर्टर|अजमेर

नलाबाजारमें दो दुकानदार ग्राहकी के विवाद में शुक्रवार को आमने-सामने हो गए, दोनों के बीच तकरार होने के बाद मारपीट भी हो गई। पुलिस ने दोनों की चोटों का मेडिकल कराया है। दूसरी ओर दोनों दुकानदारों ने कोतवाली थाने में पुलिस को राजीनामा लिखकर पेश करके कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि नला बाजार में दुकानदार नितेश पुत्रा ईश्वरदार गंगवानी तथा संतकंवर राम कॉलोनी, फॉयसागर रोड निवासी गोवर्धनदास के बीच ग्राहकों को जबरन अपने दुकान पर बुलाने और ग्राहकी तोड़ने का विवाद आए दिन होता है। शुक्रवार को भी इसी विवाद में दोनों के बीच तकरार हो गई, जो बाद में मारपीट का कारण बन गई। पुलिस का कहना है कि जब दोनों व्यापारियों से शिकायत देने के लिए कहा गया तो उन्होंने आपस में राजीनामा कर लिया और कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर थाने से लौट गए।

खबरें और भी हैं...